इंजीनियर संगठन ने किया ग्रेड-पे कम करने का विरोध

Spread the love

चम्पावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने कनिष्ठ अभियंता की नई भर्ती में ग्रेड-पे कम करने का विरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में जिला प्रशासन के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। चम्पावत कलक्ट्रेट में बुधवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने प्रदर्शन किया। संगठन जिलाध्यक्ष गोपाल कालाकोटी ने कहा कि इस वर्ष जुलाई में हुई कैबिनेट बैठक में कनिष्ठ अभियंता की नई भर्ती में ग्रेड-पे कम करने का निर्णय लिया है। कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी कैबिनेट के इस फैसले का विरोध कर रही है। इसी क्रम में आंदोलन के पहले चरण में अभियंताओं ने काला फीता बांध कर विरोध जताया। संगठन का कहना है कि ग्रेड-पे कम किए जाने से नए कनिष्ठ अभियंताओं को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से शीघ्र इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर चरणबद्घ आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों मनोज ओली, विशाल उप्रेती, राजेंद्र गिरी, ज्योति कठायत, बृजेंद्र ठाकुर, नवीन पांडेय, बलवंत सिंह, प्रकाश नरियाल, हरीश टकवाल, ललित मोहन जोशी, राजेंद्र सिंह कटारिया, हेम पुनेठा, प्रमोद खर्कवाल, प्रकाश गहतोड़ी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *