अति आवश्यक सेवा से जुड़े इंजीनियर हड़ताल में हुए शामिल, आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान

Spread the love

चमोली : वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। बुधवार को अति आवश्यक सेवा में शामिल जल संस्थान, जल निगम और ऊर्जा निगम के डिप्लोमा इंजीनियर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। आंदोलनकारी इंजीनियर्स ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। बुधवार को गोपेश्वर में लोनिवि निरीक्षण भवन के परिसर में चल रहे इंजीनियर्स के धरना-प्रदर्शन में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला व कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हुए। उन्होंने उनकी मांगों को शासन स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की न्यायोचित मांगों पर सरकार को अतिशीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में शासन से वार्ता की जाएगी। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जनपदीय सचिव अंकित बिष्ट ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता का 4600 ग्रेड पे वर्ष 2006 से लागू किया जाए। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊऊषा रावत, मुकुल बिष्ट, गोविंद सजवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य व एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा, रविंद्र बत्र्वाल, योगेंद्र बिष्ट, अरविंंद नेगी, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की अध्यक्ष शालिनी रावत, प्रमोद बिष्ट, जितेंद्र मेहरा, मेघा जग्गी, प्रेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

आज बीडीओ कार्यालय में करेंगे प्रदर्शन
गोपेश्वर : देवाल ब्लॉक के दो इंजीनियर अंकित सिलोड़ी और मुकुल कुमार के अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने पर बीडीओ देवाल की ओर से दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने आक्रोश जताया है। संघ के जनपदीय सचिव अंकित बिष्ट ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन चल रहा है। उन्होंने हड़ताल से पूर्व बीडीओ कार्यालय में अपना घोषणापत्र दिया था। मगर बीडीओ ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी यदि 24 घंटे में स्पष्टीकरण का आदेश वापस नहीं लिया गया तो दो अप्रैल बृहस्पतिवार को बीडीओ कार्यालय परिसर में जिले के सभी आंदोलनरत डिप्लोमा इंजीनियर्स धरना-प्रदर्शन करेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *