अभियंताओं ने बांह में काला फीता बांध जताया विरोध

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्घ आंदोलन जारी है। नाराज अभियंताओं ने दूसरे दिन भी बांह में काला फीता बांध विरोध जताया। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। अभियंताओं ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न विभागों में कार्यरत समूह-ख अभियंताओं को कार अनुरक्षण भत्ता देने, 10 वर्षों की सेवा के बाद सहायक अभियंताओं का ग्रेड वेतन 5400 रुपये करने और अपर सहायक अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे है। लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिस वजह से अभियंताओं में रोष है। यहां सुरेश सिंह डंगवाल, रवि दानी, रिनी पांडेय, प्रदीप जोशी, अशोक सिंह, भावना पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *