अंग्रेजी छात्र परिषद का हुआ गठन, सोहन बने अध्यक्ष

Spread the love

चमोली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में अंग्रेजी विभाग में छात्र परिषद का गठन कर दिया गया। जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभागाध्यक्ष की मौजूद्गी में एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्र सोहन को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद पर दीप नारायण, सचिव में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की साधना, सह-सचिव में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के अरमान कठैत, सहायक सचिव में स्नातक तृतीय वर्ष की प्रियंका को चुना गया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर ड सीमा पोखरियाल एवं सहायक प्रोफेसर ड पंकज कुमार ने लोकतंत्र के विषय में छात्र-छात्राओं को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *