चिलियानौला नगर पालिका में प्रवेश द्वारों से बढ़ी शोभा

Spread the love

अल्मोड़ा। नई अस्तित्व में आई चिलियानौला रानीखेत नगर पालिका में विकास कार्य गति पकड़ने लगे हैं। पालिका के तीनों छोरों पर प्रवेश द्वार निर्मित किए गए हैं। इन स्वागत गेटों से पालिका का सौंदर्य भी बढ़ गया है। कई अन्य विकास कार्य भी प्रगति पर हैं।
रानीखेत के गर्वित बने सेना में लेफ्टिनेंट
अल्मोड़ा। नगर के होनहार लाल ने भारतीय सेना में अफसर बन क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शनिवार को आईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही गर्वित जोशी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। परेड में भाग लेने पहुंचे गर्वित के माता पिता ने शान से बेटे के कंधों पर फित्तियां लगाई। गर्वित 18 आर्म्ड केवलरी में सेवाएं देंगे। उनके पिता नेशनल इंटर कलेज रानीखेत में प्रधानाचार्य हैं, जबकि माता लता जोशी गृहिणी हैं। गर्वित ने 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की। उनकी उपलब्धि से नगर में खुशी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *