लोहाघाट अस्पताल में ईएनटी डक्टर की सेवाएं शुरू

Spread the love

चम्पावत। उपजिला अस्पताल में नए ईएनटी ड़ ईशान चौधरी की नियुक्ति हो गई है। पहले दिन करीब करीब 15 से अधिक मरीजों का उपचार कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सा अधीक्षक ड़ सोनाली मंडल ने बताया कि बुधवार को ईएनटी ड़ ईशान ने अस्पताल में सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। इससे पहले ड़ ईशान ने दिल्ली और गढवाल मंडल में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नाक,कान और गले से संबंधित मरीजों का उपचार हो सकेगा। राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने नवनियुक्त ईएनटी डक्टर का स्वागत कर लोगों से सहयोग बनाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *