निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह : हिंदवाण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं निकाय चुनाव के गढ़वाल मंडल कोऑर्डिनेटर गिरिराज हिंदवाण ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अधिकांश सीटों पर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट है।
सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में गिरिराज हिंदवाण ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते सात साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने सिर्फ कर्ज लेने का काम किया। देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर कोई काम नहीं किया गया। सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय होने के बाद भी पौड़ी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, जबकि बीते 5 सालों से यहां पर भाजपा का पालिकाध्यक्ष था, लेकिन आज भी शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। जिला अस्पताल में लोगों को बिना इलाज के ही मायूस होकर लौटना पड़ रहा है और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर सेंटर बन कर रह गया है। कहा कि इस निकाय चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, प्रदेश प्रवक्ता अद्धैत बहुगुणा, दीपक भंडारी, विनोद दनोशी, भाष्कर बहुगुणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *