पुस्तक प्रदर्शनी को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जमकर किताबें खरीदी। पुस्तक प्रदर्शनी को लेकर छात्र-छात्राओं में खूब उत्साह भी देखा गया। पुस्तक प्रदर्शनी में 70 से अधिक प्रकाशकों द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की पुस्तकों को रखा गया। जिसका छात्र-छात्राओं ने खूब लाभ उठाया। प्रदर्शनी के माध्यम से विभागों ने भी प्रकाशकों को पुस्तकें उपलब्ध कराने का आर्डर दिया। इसके बाद यह पुस्तक प्रदर्शनी पौड़ी एवं टिहरी परिसर में भी आयोजित की जाएगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *