मां चंडिका के ग्वैफड़ आगमन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

Spread the love

रुद्रप्रयाग : नारी की चंडिका देवी इन दिनों धनपुर पट्टी के गांवों का भ्रमण कर रही है। जिसको लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों में उत्साह है। शुक्रवार को देवी के ग्वैफड़ गांव आगमन को लेकर गांव की महिलाओं ने रास्तों की सफाई की ताकि देवी के आगमन में किसी तरह की परेशानियां न हों। गुरुवार को ग्वैफड़ गांव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में गांव पहुंचने के सभी रास्तों की सफाई की। महिलाओं ने निष्ठा, समर्पण और भक्ति भाव से श्रमदान करते हुए रास्तों की सफाई की। वहीं देवी के आगमन को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि चंडिका देवी धनपुर के गांवों का भ्रमण कर रही है। मां के गांव आगमन को लेकर माहौल भक्तिमय बना है। शुक्रवार को देवी गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगी। रात में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। इधर, गांव की महिलाओं ने रास्तों में चलाए गए सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर बासंती देवी, सुषमा देवी, अम्बी देवी, विशाली देवी, वीरा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *