नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कोर्स की प्रवेश परीक्षा संपन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग के साथ ही बीएससी पैरामेडिकल एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की रविवार को प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपंन हो गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने बताया कि प्रथम पाली में बीएससी नर्सिंग में पंजीकृत कुल 512 अभ्यर्थियों में 494 अभ्यथियों ने परीक्षा दी। 18 अनुपस्थित रहे। एमएससी नर्सिंग हेतु पंजीकृत चार अभ्यर्थियों में तीन उपस्थित रहे जबकि एक अनुपस्थित रहा। बीएससी पैरामेडिकल में पंजीकृत कुल 101 में 99 छात्रों ने परीक्षा दी। दो गैरहाजिर रहे। उन्होंने कहा कि पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग हेतु पंजीकृत 7 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *