प्रवेश ने मांगा विधानसभा चुनाव का टिकट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने कोटद्वार विधानसभा से टिकट की दावेदारी पेश की है। उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल को पत्र भी भेजा है।
प्रवेश रावत ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए। बताया कि वह विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा में जुटे हुए हैं। साथ ही वह क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। बताया कि उनकी क्षेत्र की जनता के बीच काफी अच्छी पकड़ है। ऐसे में यदि उन्हें मौका दिया जाता है तो वह कोटद्वार सीट से जीत दर्ज करने में अवश्य सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *