धूमधाम से मनाया पर्यावरण दिवस

Spread the love

 

बागेश्वर। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लोग आगे आए। पौधारोपण के साथ ही जंगलों को बचाने की शपथ ली गई। गरुड़, बागेश्वर, कपकोट, कांडा आदि स्थानों पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौधारोपण किया। इस दौरान फलदार और छायादार पौध रोपित किए गए। वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा ने देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा से आंवला, तेजपत्ता, अमरुद, बांज, फल्यांट आदि के पौध उपलब्ध कराए। जिला जज एसएमडी दानिश ने कहा कि सभी लोगों को पौधारोपण के लिए आगे आना होगा। पर्यावरण के संतुलन को तभी बनाए रखा जा सकता है। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू सिंह मुंडे, रेंजर एसएस करायत आदि मौजूद थे। उधर, रेडक्रास सोसायटी ने देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा में गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान चेयरमैन संजय साह जगाती, भूपेंद्र जोशी, कन्हैया वर्मा, डा़ हरीश दफौटी, मनोज ओली, मनोज बचखेती, जगदीश उपाध्याय आदि मौजूद थे। इसके अलावा धरमघर, कपकोट, बैजनाथ, गढ़खेत रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *