सादगी के साथ मनाया पर्यावरण दिवस

Spread the love

-पौधरोपण अभियान चला धरा को हरा बनाने का लिया संकल्प
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कोरोना के चलते पर्यावरण दिवस सादगी के साथ मनाया गया। प्रशासन, सेना सहित विभिन्न संगठनों ने जिले भर में कोविड नियमों के तहत पौधरोपण अभियान चलाकर धरा को हरा बनाने का संकल्प लिया। कहा प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा पूरा विश्व भुगत रहा है। महामारी मानव जीवन पर हावी हो रही है। इस तरह की महामारी पर विजय प्राप्त करने के साथ ही मानव जीवन बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम आनंद स्वरूप ने जाखनी में मोरपंखी का पौधा रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ सीडीओ अनुराधा पाल ने भी पौधे रोपे। डीएम ने सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमें स्वस्थ्य रहना सिखाता है। इसके लिए प्रकृति को हरा-भरा बनाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा पशुपालन विभाग, विकास भवन के कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने बांज, बुराशं, मोरपंशी सहित विभिन्न प्रजाति के पौध रोपकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *