पर्यावरण मित्र ने फांसी का लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

नैनीताल। नगर में पर्यावरण मित्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। मृतक के पिता नगर पंचायत में सफाई नायक हैं जबकि वह नगर पंचायत में ही बतौर पर्यावरण मित्र कार्यरत था। शनिवार की देर रात को वार्ड नंबर तीन निवासी नगर पंचायत लालकुआं के सफाई नायक श्रीपाल के बड़े बेटे सचिन उम्र 30 वर्ष ने अपने ही कमरे में फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। देर रात ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। मृतक युवक की तीन मासूम बेटियां हैं। सफाई नायक श्रीपाल का बेटा बहुत ही व्यवहारिक एवं मिलनसार था। वह पिछले कुछ समय से नगर पंचायत में ही बतौर पर्यावरण मित्र सेवारत था। युवक के निधन पर विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, पवन कुमार चौहान, भुवन पांडे, दीवान सिंह बिष्ट, सभासद योगेश उपाध्याय, दीपक बत्रा, धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे सहित भारी संख्या में क्षेत्र वासियों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *