पर्यावरण मित्रों ने उठाई मांग, दीपावली से पहले दिया जाएं वेतन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्रों ने दीपावली से पहले उन्हें वेतन देने की मांग की है। कहा कि नगर निगम को उनकी समस्या के निराकरण के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए। यदि जल्द वेतन नहीं दिया गया तो वह कार्य बहिष्कार को मजबूर होंगे।
बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी नगर निगम में एकत्रित हुए। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र घाघट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अधिकारियों से दीपावली से पूर्व उन्हें वेतन उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है। अभी तक पर्यावरण मित्रों को वेतन नहीं दिया गया है। कहा कि पर्यावरण मित्रों को हर महीने की पांच तारीख तक वेतन मिल जाना चाहिए। लेकिन कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से परेशान रहते हैं। जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। कहा कि कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन दिया जाय अन्यथा समस्त पर्यावरण मित्रों को कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कहा कि पर्यावरण मित्रों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम को पर्यावरण मित्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण करना चाहिए। इस मौके पर धीरज गौडियाल, शशि चैनवाल, वीरेंद्र सिंह ढिंगिया, महेंद्र घाघट, जितेंद्र गौडियाल, राकेश घाघट, रणजीत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *