पर्यावरण मित्रों की हड़ताल जारी, शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर में महर्षि वाल्मीकि मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर मंगलवार को भी उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े पर्यावरण मित्रों की हड़ताल जारी रही। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है, जिस कारण स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक मांग नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन नगरपालिका के डमरू हाल में धरना देते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में कलेक्ट्रेट के पास वाल्मीकि मूर्ति स्थापना का चयन किया गया, जिसका भूमि पूजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *