लिखित आश्वसान पर पर्यावरण मित्रों की हड़ताल समाप्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पर्यावरण मित्रों ने बुधवार को प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी है। हड़ताल समाप्त होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। पर्यावरण मित्रों ने कूड़ा उठाना शुरू कर दिया है।
शहर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना की मांग को लेकर बीते सोमवार से उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ से जुड़े पर्यावरण मित्र हड़ताल पर चले गए थे, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई थी और जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि मूर्ति निर्माण का लिखित आश्वासन मिलने पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है। शहर में कूड़े को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना को लेकर एजेंसी चौक के पास जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *