पर्यावरण मित्रों ने दी कार्यबहिष्कार की चेतावनी

Spread the love

चमोली। नगर पालिका में कार्यरत पर्यावरण मित्रों ने मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है। शनिवार को देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहुल सहित अन्य पदाधिकारियों ने नगर पालिका ईओ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 15 मार्च 2021 को पालिका प्रशासन से 11 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता की गई। जिसमें पालिका प्रशासन द्वारा जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया। लेकिन चार माह बीतने के बाद भी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कर्मी 19 जुलाई से अनिश्चतकालीन कार्यबहिष्कार पर जाने के लिए मजबूर हैं। कर्मियों ने पालिका प्रशासन से 18 जुलाई तक सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *