पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
पर्यावरण मित्र ग्रीन आर्मी देवभूमि के स्वयं सेवियों ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में लगाए गए पौधों की निराई-गुडाई की गई। इस दौरान स्वयं सेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवियों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। स्वयं सेवियों ने पौधों की निराई-गुड़ाई करते हुए उनमें खाद व पानी भी डाला। ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष शिवम नेगी ने बताया कि संस्था लगातार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस मौके पर संदीप सिंह रावत, शिवन नेगी, आशीष रावत, साक्षी सिंधी, शालिनी कुलाश्री, ज्योति थपलियाल, देवाशीष रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *