पर्यावरण मित्रों ने अनिश्चिकालीन कार्य बहिष्कार किया शुरू

Spread the love

चम्पावत। नगर पंचायत लोहाघाट में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर पर्यावरण मित्रों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार कर दिया है। इस दौरान नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। सोमवार को संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरचरन, शाखाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पर्यावरण मित्र प्रदेश के स्थानीय निकायों व अन्य विभागों में सफाई कर्मचारियों के स्थायी पदों की भर्ती शुरू करने, वर्षों से कार्यरत संविदा, मोहल्ला स्वच्छता समिति, दैनिक वेतन, आउटसोर्स व उपनल से तैनात कमचारियों को नियमित करने, अकेन्द्रित और केंद्रित कर्मचारियों की नियमावली में संशोधन कर पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक आदि पदों पर पदोन्नत करने, मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन कर मृतक आश्रितों को जिनके परिवार में सरकारी सेवक है उन्हें भी नियुक्ति देने, वर्ष 2005 से बंद पड़ी पुरानी पेंशन बहाल करने, सफाई कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति धुलाई और टूल भत्ता देने आदि मांगें की जा रही हैं। लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। इस मौके पर सतीश कुमार, दलीप, अंकित, दिनेश, ममता, समंता, गीता, सुमन, संतोष, संजय, विलियम, विजय, राहुल, बलजीत, दीपक, सोनू, महेश, सुखराम, मुकेश, अर्जुन, मदन, संजय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *