हरिद्वार। त्रिमूर्ति नगर वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद अहसान अंसारी ने शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। ईदगाह मार्ग पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर किरन जैसल ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ता है। कोरोना काल में पर्यावरण मित्रों ने दिन रात कार्य किया, जिसे भूला नहीं जा सकता। पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि शहर की स्वच्छता को बनाए रखने में कर्मचारियों का योगदान रहता है। इनका सम्मान आवश्यक है। ईद और नवरात्रों पर पर्यावरण मित्रों द्वारा स्वच्छता को बनाए रखा गया।