प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

Spread the love

अल्मोड़ा। पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में विभिन्न श्रेणियों में शुक्रवार को प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत स्लोगन, राइटिंग, नुक्कड़ नाटक, शर्ट वीडियो रिल्स, कविता एवं गीत प्रतिस्पर्धा, पेंटिंग-पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, सामग्री का पुनर्प्रयोग आदि कार्यक्रम हुए। इस दौरान संस्थान के छात्रों ने वृक्ष बचाओ श्रृंखला का शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन संस्थान के प्रधानाचार्य, कार्यदेशक समेत सभी कर्मचारियों एवं 40 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *