बुग्यालों के संकट पर पर्यावरणविद चिंतित

Spread the love

चमोली : सीपी भट्ट पर्यावरण एवं संरक्षण केंद्र गोपेश्वर ने बुधवार से बुग्याल बचाओ अभियान के तहत यात्रा शुरू की है। यात्रा के प्रथम पड़ाव के तहत राइंका कुलसारी में एक गोष्टी का आयोजन किया गया। यात्रा लोहाजंग, कूलिंग, वाण, वैदनी का भ्रमण करेगी। राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी में आयोजित गोष्ठी में बदरीनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने कहा कि बुग्याल ऊंचाई वाले चरागाहों के रूप में जाने जाते हैं। जो आज गंभीर संकट में हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए मशहूर ये बुग्याल अब अनियंत्रित पर्यटन, जलवायु परिवर्तन के कारण खतरे में हैं। जिसके लिए विभाग और स्थानीय समुदायों और पर्यावरणविदों द्वारा इनके संरक्षण के लिए आवाज उठाई जा रही है। कहा कि राज्य सरकार ने भी कुछ क्षेत्रों में पर्यटन को नियंत्रित करने के कदम उठाए हैं। बुग्याल संरक्षण के लिए नीतियों का पुनर्मूल्यांकन करने और स्थानीय समुदायों के सहयोग से इन्हें संरक्षित करने की योजना बनाई जा रही है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *