45 बच्चों को दिये जाएंगें उपकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : समग्र शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बीआरसी पौड़ी में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 45 बच्चों का चयन हुआ। इन सभी को एल्मिको संस्था के माध्यम से उपकरण उपलब्ध कराएं जाएंगे। मंगलवार को बीआरसी पौड़ी में इस शिविर का आयोजन सीईओ पौड़ी डॉ. आनंद भारद्वाज ने किया। सीईओ ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का चयन किया गया है। अब जल्दी ही उन्हें आवश्यकता अनुसार उपकरण भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस मौके पर बीईओ सावेद आलम, बीआरसी समन्वयक नवीन डोभाल, डा. वीके मौर्य, जिला समन्वयक रीना रावत, समाज कल्याण से अनिल सेमवाल आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *