निबंध और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के इतिहास विभाग द्वारा विभागीय प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं हेतु पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. प्रवीन जोशी ने बताया कि विभाग ने सत्र 2024-25 में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभागीय स्तर पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिया का आयोजन किया। निबंध प्रतियोगिता में शीतल पोखरियाल बी.ए. चतुर्थ समेस्टर ने प्रथम स्थान, सौरव रावत बी.ए. चतुर्थ समेस्टर ने द्वितीय, मीनाक्षी नेगी एम.ए. द्वितीय समेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में ऋतु कुकरेती बी.ए. षष्टं समेस्टर ने प्रथम, मुस्कान बी.ए. चतुर्थ समेस्टर ने द्वितीय, पूजा बी.ए. चतुर्थ समेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि रश्मि, कामिनी, अंशु सिंह, माही एवं अंजली को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जितना महत्व विजेताओं का है, उतना ही महत्व प्रतिभागियों का भी है। विभागीय स्तर पर आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में छुपी प्रतिभा को उजागर कर उसे समाज के प्रति जिम्मेवार बनाना है। कार्यक्रम में डॉ. भागवत रावत, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. जे.सी. भट्ट, डॉ. कपिल देव थपलियाल, असिस्टेंट प्रोफेसर जुनीष कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवरत्न सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *