बागेश्वर। ग्राम पंचायत सीमा, गोलना में पलायन रोकथाम के लिए रोजगार परक योजनाओं की समीक्षा की गई। गांव में लघु और मझौले उद्योगों की स्थापना पर जोर दिया गया। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय पंचायत घर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता विधायक सुरेश गढ़िया ने की। कहा कि गांवों से पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकताओं में है। जिस गांव में सबसे अधिक पलायन हो रहा है, उस पर फोकस करना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के प्रधान सेवक के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ हर वर्ग के व्यक्ति के सर्वांगीण विकास को संकल्पित है। लघु उद्योगों के अलावा षि, बागवानी, मत्स्य पालन, मुर्गी और भेड़ पालन को ग्रामीण स्वरोजगार के रूप में अपनाएं। जिससे उनकी आजीविका में इजाफा होगा। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के आधार पर योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, खंड विकास अधिकारी ख्याली राम, राजस्व उपनिरीक्षक मान सिंह टाकुली, प्रमोद मेहता, हीरा गड़िया, किशन गड़िया, होशियार गड़िया, रवि शाही आदि उपस्थित थे।