कोटद्वार में केंद्र विद्यालय की स्थापना बड़ी उपलब्धि : ऋतु

Spread the love

कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय में शुरु हुई कक्षाएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में स्थापित केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार से कक्षाओं का संचालन शुरु हो गया है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि यह शिक्षा का नया आयाम है। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का भी रोपण किया गया। साथ ही पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।
शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय में कक्षाओं के संचालन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा स्वीकृत 85 केंद्रीय विद्यालयों में से कोटद्वार एक मात्र (पहला) केंद्रीय विद्यालय है जो जल्द से जल्द संचालित हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद अनिल बलूनी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कहा कि कोटद्वार में सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। इसे देखते हुए यहां दशकों से केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठ रही थी। कहा कि केंद्रीय विद्यालय के लिए पूर्व में आवंटित भूमि पर 80 वर्षों से लोग काबिज थे, जिसके बाद नई भूमि की खोज की गई। लेकिन सरकारी नीतिगत अड़चनों के कारण कार्य रुक गया था। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने नीतियों में संशोधन कर फ्री लैंड ट्रांसफर पॉलिसी लागू की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनीषा मखीजा, उपजिलाधिकारी सोहन सैनी, कमल नेगी, जितेंद्र नेगी, राजेंद्र बिष्ट, रजत भट्ट, प्रमोद केष्टवाल, रजनीश बेबनी, रामेश्वरी देवी, शशिकांत केष्टवाल, हरि सिंह पुंडीर, राजीव डबराल, मनीष भट्ट, कुबेर जलाल, जय किशन, सुभाष जखमोला, राजीव बलूनी, आशु नेगी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन प्रियंका तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *