15 दिन बाद भी कच्चे आढ़तों में खरीद नहीं होने से किसानों में आक्रोश

Spread the love

रुद्रपुर। कच्चे आढ़तियों के धान खरीद न करने से किसानों को रेट नहीं मिल रहे हैं। एक अक्टूबर से कच्चे आढ़तियों को धान खरीद करने के आदेश थे। 15 दिन बाद भी कच्चे आढ़ती ने धान खरीद में रुचि नहीं दिखाई। किसान इन दिनों धान कटाई में व्यस्त है। नमी के कारण सरकारी तौल केंद्र में बिक्री नहीं हो पाती है। कच्ची आढ़तों में खरीद न होने से एमएसपी से कम दाम पर धान बाजार में बेच रहे हैं। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को मांगपत्र भेजा। किसानों ने आरोप लगाया कि कच्चे आढ़तियों के धान खरीद न करने से किसानों को औने-पौने दामों पर धान की फसल बेचनी पड़ रही है। सरकार ने एक अक्टूबर से धान खरीद के आदेश थे। कहा कि बरसात से धान में नमी के कारण सरकारी क्रय केंद्रों में धान खरीद न होने और कच्चे आढ़तियों के खरीद न करने से किसानों को लूटा जा रहा है। पहले बारिश न होने और बाद में बेमौसमी बारिश से किसान परेशान है। अब बाजार में रेट नहीं मिल रहे हैं। खरीदने वाले मनमर्जी से खरीद कर रहे हैं, जबकि सरकार ने 2040 रुपये प्रति कुंतल के रेट तय किये हैं। यहां साहब सिंह, शमशेर सिंह, महेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह मौजूद रहे।
कब्जे की भूमि का अन लाइन रजिस्ट्रेशन की मांग
सितारगंज। कब्जे वाली षि और डाम वाली भूमि का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की मांग किसानों ने की। कहा कि बरसात से उनको भारी क्षति हुई है। मुआवजा वाण माफ करने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *