24 घंटे बाद भी नहीं ली सुध, हादसों को न्यौता दे रहा गिरासू भवन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बुधवार को स्टेशन रोड पर धराशायी हुए गिरासू भवन की अब तक सुध नहीं ली गई है। सड़क पर पड़े मलबे से जहां दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं, गिरासू भवन का बचा हुआ हिस्सा कब किसकी जिंदगी पर भारी पड़ जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता।
मालूम हो कि बुधवार को बाजार पुलिस चौकी के सामने गिरासू भवन की ऊपरी मंजिल का बड़ा हिस्सा टूट कर सड़क पर गिर गया था। गनीमत यह रही की भवन का हिस्सा राह चलते लोगों पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि नगर निगव व भवन स्वामी ने अब तक सड़क पर गिरे हुए मलबे की सुध तक नहीं ली है। नतीजा, भवन का मलबा अब भी सड़क पर ही गिरा हुआ है। वहीं, भवन के ऊपरी मंजिल के गिरने का खतरा अब भी बरकरार है। जर्जर भवन के समीप से गोविंद नगर को जाने वाली गली से मोल्लेवासी अब भी आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में मोहल्लावासियों को भी खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *