लॉकडाउन के तीन दिन बाद भी चीन के शंघाई शहर में नहीं सुधर रहे हालात़. भूख से तड़प रहे लोग

Spread the love

 

नई दिल्ली, एजेंसी। चीन कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। चीन के शंघाई शहर में लाखों लोग लकडाउन में हैं और स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग भूख से तड़प रहे हैं। कोरोना को कंट्रोल करने के लिए चीन जीरो कोविड रणनीति पर काम कर रहा है, जो कि सफल होती नहीं दिख रही है। शंघाई शहर में लकडाउन के तीन दिन बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। लकडाउन की वजह से स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को भोजन, दवा और आवश्यक चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
सभी के लिए अनिवार्य टेस्ट होने के बाद भी शहर में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। शंघाई में शनिवार को 23,600 नए मामले सामने आए। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार शहर के निवासी सोशल मीडिया पर भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
द गार्जियन ने एक निवासी के हवाले से कहा कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कहां रहते हैं, आपके पास पैसा है या नहीं, आपको इस बात की चिंता करनी होगी कि आप क्या खा सकते हैं और आप कैसे चीजों को खरीद सकते हैं। ई-कमर्स कंपनी श्रक़्बवउ इंक ने शनिवार को कहा कि शंघाई में सामान पहुंचाने का लाइसेंस प्राप्त कर लिया है और 35 लाख से अधिक लोगों ने लाइव स्ट्रीमिंग बिक्री में शामिल हुए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *