परिणाम घोषित होने से पहले ही भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुरुवार को सुबह से शुरू हुई मतगणना के साथ कोटद्वार समेत पूरे गढ़वाल जनपद के लोगों की निगाहें टीवी व सोशल मीडिया पर अटकी हुईं थीं। दिनभर लोग प्रत्याशियों की हार-जीत के आंकड़ों को लेकर उत्साहित नजर आ रहे थे। कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी भूषण के अच्छे खासे अंतर से आगे रहने के चलते भाजपाइयों ने परिणाम घोषित होने से पहले ही नगर में ढोल-नगाड़ों के साथ नाचना-गाना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए भाजपाइयों ने जीत की बधाई दी और खूब जश्न मनाया। झंडाचौक पर भाजपा महिला कार्यकत्र्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने जय श्री राम के नारों के साथ रैली निकाली और जनता का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *