सर्द मौसम भी नहीं डगमगा पाया युवाओं का जोश

Spread the love

293 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी के कंडोलिया मैदान में गुरुवार को सुबह से ही हल्की बारिश के बावजूद युवाओं में पुलिस भर्ती को लेकर खासा उत्साह रहा। गुरूवार को 500 अभ्यर्थियों में से 378 अभ्यर्थी शारीरिक मानक /दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। जबकि 122 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 378 अभ्यर्थियों में से 293 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए तथा 85 अभ्यर्थी असफल हुए।
पुलिस आरक्षी की भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को 378 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता और नापजोख परीक्षा में शामिल हुए। जबकि बुधवार को तीसरे दिन जारी परिणामों में 309 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता व नापजोख परीक्षा में सफल रहे। चौथे दिन तक पौड़ी में पुलिस भर्ती में 2000 के सापेक्ष 1513 अभ्यर्थी शामिल हुए। कंडोलिया मैदान में आयोजित भर्ती परीक्षा में चौथे दिन 500 के सापेक्ष 378 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। सीओ एवं भर्ती समिति के सदस्य तुषार बोरा ने बताया कि पौड़ी जिले में 3707 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। जिसमें हर दिन 500 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया है। बताया कि गुरुवार को चौथे दिन 500 के सापेक्ष 378 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई। बताया कि बुधवार को तीसरे दिन 500 में से 388 अभ्यर्थी नापजोख परीक्षा में पहुंचे। जिसमें से 309 अभ्यर्थी सफल रहे। गुरूवार को 293 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हुए। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की नियमानुसार वीडियोग्राफी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *