विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Spread the love

बागेश्वर। विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले के कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। बढ़ती आबादी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों आदि पर चर्चा हुई। लोगों को जागरूक किया गया। जिला अस्पताल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी सीएमओ ड़ हरीश पोखरिया ने किया। जन परियान नियोजन अपनाओ उपाय, तरक्की का नया अध्याय के संदेश के साथ जनसंख्या स्थिरथ पखवाड़ा मनायाग या। शिक्षण संस्थान पर निदेशक डा़ जितेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने बढ़ती आबादी को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। बताया कि 1989 से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारी आदि की जानकारी दी। प्रबंधक गगन पंत ने आठ बिलियन की दुनिया, सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर, अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकारी, विकल्प सुनिश्चित करना थीम पर लोगों को जानकारी प्रदान की। बढ़ती जनसंख्य विकास में बाधक है। इस दौरान नरेंद्र खेतवाल, चंदू नेगी, हिमांशी देव, पूजम त्रिपाठी, भुवन जोशी आदि मौजूद थे। उधर, नेहरू युवा केंद्र ने राजकीय इंटर कालेज देवलधार में निबंध प्रतियोगिता की। जिसमें कोमल उपाध्याय प्रथम, निधि आर्य द्वितीय, शिखा तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य दीप चंद्र पांडे ने विजेताओं को पुरस्त किया। वहीं, नव ज्योति पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें शारदा जोशी प्रथम, दीपक सिंह दानू द्वितीय और नेहा पांडे तृतीय रहे। प्रधानाचार्य जानकारी पाठक ने उन्हें पुरस्त किया। इस दौरान उमा पांडे, तानु पांडे, महक पाठक, जयदीप कुमार मोजूद थे। आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *