पानी की हर बूंद की निगरानी अब ‘स्मार्ट सिस्टम’ से

Spread the love

देहरादून(। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि अब शहर की पानी आपूर्ति और सीवरेज सिस्टम को रियल-टाइम में मॉनिटर करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। ताकि हर बूंद पानी की मानिटरिंग हर वक्त हो सके। शनिवार को उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी की ओर से नगर निगम में एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरी पेयजल और स्वच्छता सेवाओं को अधिक टिकाऊ, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक गुरुप्रीत सिंह देओल कहा कि आज शहरी विकास का अर्थ केवल पाइपलाइन बिछाना नहीं, बल्कि ऐसे जल एवं स्वच्छता तंत्र विकसित करना है। जो पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ, समावेशी और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप हों। उन्होंने डीएमए आधारित दृष्टिकोण और एससीएडीए प्रणाली अपनाकर सेवाओं को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने पर बल दिया, साथ ही परियोजनाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उपयुक्त जल दर (टैरिफ) व्यवस्था की आवश्यकता भी बताई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बेहतर पेयजल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क और स्वच्छता परियोजनाओं के सस्टेनेबल ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस के लिए विभागों के बीच ज्ञान और अनुभव साझा करना रहा। कार्यक्रम के दौरान अवस्थापना निर्माण और संचालन से जुड़े रेजिलिएंट स्ट्रक्चरिंग, वित्तीय व पर्यावरणीय स्थिरता, एससीएडीए तकनीक तथा जेंडर समावेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। इसमें शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड जल संस्थान, उत्तराखंड जल निगम, नगर निगम देहरादून सहित विभिन्न विभागों और अन्य स्टेकहोल्डर्स ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के तीन मुख्य आधार पर्यावरणीय स्थिरता, सामाजिक समानता (जेंडर इक्वेलिटी और सामाजिक समावेशन) और संस्थागत क्षमता व बेहतर प्रबंधन रहे, ताकि परियोजनाओं की पूरी अवधि तक नागरिकों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *