रुड़की। खानपुर खंड विकास कार्यालय में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकारी अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो संबंधित विभाग से संपर्क कर योजनाओं का लाभ लें। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सौरभ असवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पंचायती राज, पशुपालन, स्वास्थ्य, बाल विकास सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। एसडीएम सौरभ असवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।