उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बने: भगत

Spread the love

रुद्रपुर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के नगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। बुधवार को सकैनिया रोड स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के प्रतिष्ठान पर स्वागत समारोह कार्यक्रम रखा गया। भाजपा समर्थक बाइक रैली के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को कार्यक्रम स्थल तक लाए। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुखीजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ कोश्यारी की जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड का हर व्यक्ति उनके परिवार का सदस्य है। कहा कि उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बने। इससे पूर्व विधायक अरविंद पांडे ने कोश्यारी का स्वागत किया। इस मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, अशोक हुडिया, राजेश डाबर, मनोज डाबर, लवली हुडिया, कपिल गण्डा, विजय मंडल, भोला शर्मा, अमित नारंग, हरबंस छाबड़ा, चंकित हुडिया, नरेश हुडिया, हरलोक सिंह नामधारी, अश्वनी कुमार, परमजीत सिंह, संजय डाबर, अशोक छाबड़ा, राहुल पैगिया, महिंद्र कालडा, ड़ सोनू विश्वास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *