पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरूरत : पांथरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : हरेला पर्व पर ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी के नेतृत्व में ग्राम सभा मुसासू के ग्राम चौरा में आम, अमरूद सहित अन्य फलदार प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। मनरेगा के तहत उद्यानीकरण कार्य में 1700 फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी ने लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संकट वैश्विक समस्या बनती जा रही है, पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। आज के बदलते परिवेश में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है, सभी लोग अपनी खाली पड़ी जमीन में एक-एक पौधा जरूर लगाये। उन्होंने कहा कि हमें वृक्षों की कटाई को रोकना होगा और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। साथ ही, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी राकेश शाह, ग्राम प्रधान सतेन्द्र सिंह, कृषि विशेषज्ञ अरूण नेगी, सुभाष चन्द्र, राजीव थपलियाल, धर्मेंद्र सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *