देश में संविधान के राज से ही होगा सब का भला

Spread the love

हल्द्वानी। आंबेडकरवादी, संविधानवादी विभिन्न संगठन तथागत बुद्घ जयंती व छत्रपति साहूजी महाराज की शताब्दी स्मृति पर नगर निगम के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रविवार को कार्यक्रम में हल्द्वानी नगर निगम के मेयर ड जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि हिन्दुस्तान विशाल देश हैं यहां कई जातियां व धर्म है। सब को साथ ले कर चलना एक चुनौती है। और हम इस चुनौती पर खरे उतरे हैं। आयोजक मंडल के जीआर टम्टा ने कहा कि देश में संविधान का राज होगा तभी देश तरक्की कर सकता है। माले नेता ड़क कैलाश पाठक ने कहा कि देश में लोकतंत्र की चुनौतियां बढ़ी हैं। वक्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र के 75 वर्ष विषय पर वक्ता अपने विचार रखे। इस मौके पर संविधानवादी और अंबेडकरवादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *