विकसित भारत की संकल्पना के लिए सभी की भागीदारी जरूरी

Spread the love

नई टिहरी : भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता ऑनलाइन माध्यम से अधिकाधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं। शनिवार को बीसूका के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला के नेतृत्व में नई टिहरी में वृहद सदस्यता अभियान चलाया गया। दायित्वधारी गैरोला का टिहरी पहुंचने पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, महामंत्री उदय रावत, मंडल अध्यक्ष गोपीराम चमोली ने स्वागत कर उन्हें अभियान की प्रगति बताई। गैरोला ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर विभिन्न वार्ड में लोगों को भाजपा से जोड़ा। कहा कि 2047 में विकसित भारत की संकल्पना के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, विजय कठैत, अनुसूया नौटियाल, मस्ता सिंह नेगी, जयेंद्र पंवार, विनीत उनियाल, उर्मिला राणा, शीशराम थपलियाल, राजेंद्र डोभाल, राकेश लवली, सुनीता तोपवाल मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *