दो लाख की चरस के साथ पूर्व सैनिक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस का बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपये आंका गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लालपुर सुखरो क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यक्ति के हाथ में पकड़े थैले की तलाशी ली तो उसके अंदर से चरस बरामद हो गई। व्यक्ति की पहचान लालपुर सुखरो निवासी कमलेश खंतवाल के रूप में हुई है। बताया कि वह पूर्व सैनिक है और पहाड़ी क्षेत्रों में चरस खरीद कर उसे क्षेत्र के युवाओं को महंगे दामों में बेचता है। बताया कि पुलिस आरोपित के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *