पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का किया सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम भेंटी में गुरूवार को सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोंग्रेस नेता सुन्दर लाल मुयाल एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पूर्व सैनिक, वीर नारियों, राज्य आंदोलनकारियों सहित 200 लोगों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि सैनिकों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के योगदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने गणेश सिंह गरीब को सम्मान करते कहा कि मैं चकबंदी का प्रबल समर्थक रहा हूं। बंजर खेतों का पुन: आबाद करना चकबंदी ही एक मात्र विकल्प है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी, कर्नल रामरतन नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी बलवंत सिंह नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कल्जीखाल अध्यक्ष रघुनाथ सिंह रावत, चकबंदी के प्रणेता गणेश सिंह ग़रीब, महिला कांग्रेस नेत्री एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा नेगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मधु देवी, अजय पटवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *