रजिस्टार कानूनगो की हड़ताल से पूर्व सैनिक नाराज

Spread the love

चम्पावत। करीब तीन सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए रजिस्ट्रार कानूनगो की कार्यप्रणाली से पूर्व सैनिकों में रोष है। उनका कहना है कि उत्तराखंड प्रदेश राज्य कर्मियों की आए दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम नागरिक आहत हैं। कैप्टन भानी चंद ने कहा कि इनकी हड़ताल से परेशान होकर लोग सरकारी विभागों का निजीकरण करने का समर्थन करने लगे हैं, जो जायज भी है। कहा कि तीन सप्ताह से अधिक दिनों से रजिस्ट्रार कानूनगो हड़ताल पर हैं, जिससे लोगों की खतौनी समेत अन्य जरूरी कागजात नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने में विफल रहे हैं। उन्होंने निजीकरण का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे विभाग उनका प्राइवेटाइजेशन होना जरूरी है, जिससे आम नागरिकों को सुविधा तो मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *