पूर्व सैनिकों ने उठाई समस्याओं के निस्तारण की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन पौड़ी की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पौड़ी, सत्याखाल, मैठाणा आदि क्षेत्रों में पेयजल किल्लत पर पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताई और संबंधित विभाग से जल्द ही समस्या को हल करने की मांग की।
पूर्व सैनिक मिलन केंद्र मांडाखाल में आयोजित बैठक में ईडवालस्यूं क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने कहा कि सत्याखाल, मैठाणी आदि क्षेत्रों में पिछले करीब 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पाया है। उन्होंने जल संस्थान से जल्द ही समस्या का हल निकालने की मांग उठाई। इस दौरान पदाधकारियों ने कहा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस की बैठक में दो पूर्व सैनिकों के साथ अभ्रदता की गई। जिससे पूर्व सैनिकों में नाराजगी बनी हुई है। संगठन ने इस घटना को पूर्व सैनिकों का अपमान बताया और कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों से पूर्व सैनिकों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ अनुसात्मक कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, सचिव राजेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह रावत, ओपी काला, कल्याण सिंह रावत, जेडी सिंह, टीएस बिष्ट, विजय सिंह नेगी, पदमेंद्र बिष्ट, वकुल रावत, मनवर सिंह कंडवाल, ललित मोहन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *