पूर्व सैनिकों ने टीकाकरण केंद्र पर पानी बांटा

Spread the love

हल्द्वानी। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शुक्रवार को ऊंचापुल स्थित रामलीला मैदान में लगाए गए कोरोना टीकाकरण सेंटर में लोगों को निºशुल्क पीने का पानी वितरित किया। परिषद अध्यक्ष सूबेदार मेजर गोविंद सिंह बड़ती (रिटायर्ड) की पहल पर आयोजित जल वितरण कार्यक्रम में संगठन से जुड़े सभी रिटायर्ड पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। बड़ती ने बताया कि उन्होंने पूरे दिन टीका लगवाने आ रहे लोगों को पानी बांटा। वह आगे भी इसे जारी रखेंगे। इससे पहले वह क्षेत्र के कई मोहल्लों में सेनेटाइज अभियान भी चला चुके हैं। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री भुवन चंद्र भगत, सूबेदार प्रकाश चंद जोशी (रिटायर्ड), कैप्टन दयाकृष्ण जोशी (रिटायर्ड), सूबेदार दान सिंह (रिटायर्ड), कैप्टन त्रिवेणी पांडे (रिटायर्ड), सूबेदार मेजर नरेश दुर्गापाल (रिटायर्ड), सूबेदार मेजर हरीश बिष्ट (रिटायर्ड) आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *