सातवें वेतनमान पाने को पूर्व सैनिक संविदा कर्मी आन्दोलन की राह पर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने को लेकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में तैनात पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारी अनिशिचकालीन कार्यबहिष्कार पर चले गए है। कहा कि कर्मचारियों ने आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है और मांगे पूरी न होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में तैनात पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारी अनिशिचकालीन कार्यबहिष्कार पर चले गए है। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है, तब तक कार्यबहिष्कार को जारी रखा जाएगा।उन्होंने बताया कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में तैनात संविदा कर्मचारियों ने सातवे वेतनमान का लाभ दिए जाने तथा विभागीय संविदा कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार शुरू किया है। कहा कि पिछले लंबे समय से अपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई जा रही है । लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जब तक संविदा कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं होती है तब तक कार्यबहिष्कार जारी रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। कहा की शीघ्र ही मांगें पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर हरीश ध्यानी, लक्ष्मण सिंह, रमेश गुंसाई, जयकृत सिंह कठैत, कुलवीर सिंह, सोबत सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र गुंसाई, मदन सिंह, विपिन रावत, श्याम सिंह, चंद्रमोहन, अमर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *