बेरीनाग में पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

 

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व सैनिक शहीद स्मारक में एकत्र हुए और बाजार से होकर तहसील कार्यालय तक एक रैली निकाली और तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा। यहां सोमवार को हुई सभा में पूर्व सैनिक सैनिक संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डांगी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन में वेतन विसंगतियों के खिलाफ पूर्व सैनिक कल्याण संगठन लगातार पिछले 12 वर्षों से संघर्ष करता आ रहा है। उन्होंने कहा समय-समय पर केंद्र सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराने के बावजूद भी अब तक इन विसंगतियों को दूर नहीं किया गया। कहा कि सेना में उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों ने उन्हें इस विसंगतियों के दायरे में पहुंचाया है। ।इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के महेश राठौर, महेन्द्र सिंह, दीवान सिंह मेहरा, राजेश रावत, देवेन्द्र महरा, इन्द्र सिंह धानिक कुंदन सिंह महरा,खुशाल सिंह, होशियार सिंह, हरीश डसीला, ठाकुर रावत, जगत सिंह़ प्रयाग सिंह, सुंदर लाल, रवींद्र सिंह, महिपाल सिंह, नेत्र सिंह, विशन लाल, सुरेश प्रसाद, नारायण प्रसाद, फकीर सिह, सुरेश सिंह शामिल रहे। रैली में चौडमन्या, पुरानाथल, राईआगर, कांडे किरौली, पांखू से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारी पहुंचे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *