देवाल में पूर्व सैनिकों ने खाद्यान्न निरीक्षक का घेराव किया

Spread the love

चमोली। राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत ओड़र लिंगड़ी में राशन नहीं मिलने से गुस्साए पूर्व सैनिकों ने दो घंटे तक देवाल में खाद्यान्न निरीक्षक का घेराव किया। उन्होंने राशन कार्ड को आनलाइन कर राशन दिलाने की मांग की।सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गड़िया के नेतृत्व में ओड़र व लिंगड़ी के भूतपूर्व सैनिक खाद्यान गोदाम पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी एक सूत्री मांग को लेकर खाद्यान्न निरीक्षक का दो घंटे तक घेराव किया और कार्यालय के बाहर घरने पर बैठे रहे। गांव के पूर्व सैनिकों ने कहा कि पिछले दस साल से राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा के तहत राशन नहीं मिला है। जब कि उनको पेंशन बहुत कम मिलती है। वे योजना के अंर्तगत आते हैं। इसका लाभ मिलना चाहिए। खाद्यान्न निरीक्षक मनोहर फरस्वार्ण ने कहा कि एक हफ्ते में पूर्व सैनिक और विधवाओं का राशन कार्ड आनलाइन कर दिया जाएगा। उसके बाद राशन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। घेराव करने वालों में पूर्व सैनिक महाबीर गड़िया, शिवधर नौटियाल, दरवान सिंह मेहरा, मधुली देवी, सुजान सिंह गोपाल सिंह, नंदन सिंह, चंद्रा देवी, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *