पानी और बिजली के बढ़े दामों पर पूर्व सैनिकों ने जताया आक्रोश

Spread the love

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से बैठक की गई। जिसमें पूर्व सैनिकों ने पानी और बिजली के बढ़े दामों पर आक्रोश जताया। एक स्वर में बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की। शुक्रवार को परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पहले से ही मंहगाई की मार झेल रहीं जनता की, बिजली और पानी के बढ़े दामों से कमर टूट जाएगी। कहा कि सरकार को आम जनता को ध्यान में रखते हुए बढ़े दामों को तत्काल वापस लेना चाहिए। इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि अल्मोड़ा दिल्ली पहुंचकर आंदोलनकारियों को आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने सड़कों में बने गड्ढों को ठीक करने, धारानौला से भी विकास भवन और कलक्ट्रेट को सीटी बस का संचालन करने, शहर में बढ़ते बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा व संचालन नगर संयोजक सुरेंद्र लाल टम्टा ने की। यहां पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडे, हयात सिंह, गोविंद लाल वर्मा, विनोद गिरी, नरेंद्र कुमार, हरि सिंह, दान सिंह, सुरेश सिंह, रघुविर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *