जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने उत्तरकांशी के धराली में पहुंचकर आपदा पीड़ितों की आर्थिक मदद की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अन्य लोगों से भी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने उत्तरकाशी के धराली स्थित आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि कुछ माह पूर्व वर्षा काल के दौरान धराली में भीषण आपदा आ गई थी। जिसके कारण कई परिवार बेघर हो गए थे। आज भी कई परिवार किराए के कमरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं। कहा कि पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र का भ्रमण कर आपदा प्रभावितों की समस्याओं को सुना। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए पूर्व सैनिकों ने अपनी पेंशन का कुछ हिस्सा स्वेच्छा से दान किया था। इस मौके पर मेहरबान सिंह चौहान, जीत सिंह भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल सिंह नेगी, ठाकुर सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।