पूर्व सैनिकों ने युवाओं को दिए अग्निवीर भर्ती में सफलता के टिप्स

Spread the love

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों ने अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को सफलता के टिप्स दिए। इस दौरान युवाओं की दौड़ कराई गई। पूर्व सैनिकों ने कहा युवाओं को भर्ती के लिए निरूशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रविवार को पूर्व सैनिक संगठन की तरफ से स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं की भर्ती दौड़ कराई गई, जिसके लिए उनमें खासा उत्साह नजर आया। पूर्व सैनिकों ने कहा सीमांत ने देश को सबसे अधिक सैनिक दिए हैं। आने वाली पीढ़ी को भी सेना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा युवाओं को निरूशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें भर्ती की तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने युवाओं से इसका लाभ लेने की अपील की है। इस दौरान 214 युवाओं की क्षमता का आंकलन किया गया। इस मौके पर सुबेदार मेजर(सेवानिवृत्त)प्रेम टम्टा, सुबेदार मेजर(सेवानिवृत्त) उमाकांत द्विवेदी, कैप्टन(सेवानिवृत्त) विक्रम सिंह, कैप्टन(सेवानिवृत्त) किशन सिंह, सुबेदार मेजर(सेवानिवृत्त) राजेंद्र सिंह जैठी, सुबेदार मेजर(सेवानिवृत्त) भूपेंद्र सिंह बोहरा, सुबेदार मेजर(सेवानिवृत्त) दिवाकर सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *